फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर नारी के अंदर है अपराजिता, समझने की जरूरत

हर नारी के अंदर है अपराजिता, समझने की जरूरत

Mon, 22 Apr 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
हर नारी के अंदर है अपराजिता, समझने की जरूरत
हर नारी के अंदर है अपराजिता, समझने की जरूरत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शाहजहांपुर। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत रविवार को नवादा इंदेपुर स्थित सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में छात्राओं को स्वास्थ्य के साथ विशेषज्ञों ने कॅरियर पर टिप्स दिए। डॉ. आंचल कौशल और डॉ. गौरव कौशल से छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी किए। बाद में डॉ. आंचल कौशल ने छात्राओं को उनकी निजी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया। छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में करीब 125 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान, डॉ. आंचल कौशल, डॉ. गौरव कौशल ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान ने छात्राओं को कॅरियर संबंधी टिप्स दिए। कहा कि छात्राएं लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें, कुछ भी असंभव नहीं है। डॉ. गौरव कौशल ने कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस ड्राइवर से लेकर पायलट तक महिलाएं हैं। सेना में भी महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। छात्राओं को बताया कि अगर वह ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं। डॉ. आंचल कौशल ने कहा कि हमें अपने भीतर से डर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, जागरूकता के तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होने के बाद भी महिला अपराध के मामले चिंता का विषय हैं। महिलाओं को खुद को मजबूत करना होगा। हर नारी में एक अपराजिता होती है। अपराजिता जो कभी पराजित नहीं हो सकती। आप लोग भी अपराजिता हैं। बस खुद के अंदर से डर निकाल कर अपनी शक्तियों को समझने की जरूरत है। संचालन नीतू शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मोइन सफदर, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, रेखा दीक्षित, क्षमा त्रिवेदी, नेहा राठौर, रेखा गुप्ता, डॉ. दिलीप वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, मोहम्मद रिजवान उस्मानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed