फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मकान खाली कराने के विवाद में मालिक की हत्या

मकान खाली कराने के विवाद में मालिक की हत्या

Thu, 14 Mar 2019 09:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
मकान खाली कराने के विवाद में मालिक की हत्या
बहेड़ी (बरेली)। नजरगंज गांव में गुरुवार को अपना मकान खाली कराने गए मकान मालिक को दूसरे समुदाय के मां-बेटे ने पीट दिया। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। मां-बेटे पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रामस्वरूप (43) की इदरीश से दोस्ती थी। दोनों साथ खेती करते थे। पांच साल पहले रामस्वरूप ने अपने घर के पास एक मकान खरीदा था। इदरीश की पत्नी नसीमन रामस्वरूप की सहमति पर मकान में पशु बांधने लगीं। दस दिन से रामस्वरूप का परिवार उन पर मकान खाली कराने का दबाव बना रहा था। बुधवार रात जब रामस्वरूप ने मकान खाली करने को कहा तो नसीमन ने विवाद शुरू कर दिया। गुस्से में रामस्वरूप उसी मकान में चारपाई डालकर सो गया। नसीमन के बेटे शाहरुख ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मां-बेटे ने उसके साथ मारपीट कर दी। शाहरुख ने धक्का दिया तो रामस्वरूप का सिर दीवार में जा लगा। उसके सिर में अंदरूनी चोटें आईं। सुबह रामस्रूप की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र नन्हेलाल की तहरीर पर नसीमन व उसके पुत्र शाहरुख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोली- रामस्वरूप ने मुझे बेच दिया था मकान

आरोपी नसीमन ने पुलिस को बताया कि रामस्वरुप उससे मकान खाली कराना नहीं चाहते थे। जब वह गांव आकर बसे तो रामस्वरूप ने उनकी मदद की थी। लोग उनसे चिढ़ते थे। रामस्वरूप ने चुपचाप उसे मकान बेच दिया था। लेकिन परिजन मकान खाली कराने को दबाव बना रहे थे। उसने या उसके बेटे ने उन्हें नहीं मारा। नशे में होने के कारण वह सड़क पर गिर गए थे।


सीधे तौर पर हत्या का मामला नहीं है। धोखे में सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई है। गांववालों से भी पूछताछ की गई है।
- अशोक कुमार, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed