फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त, मूल्यांकन की तैयारी शुरू

हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त, मूल्यांकन की तैयारी शुरू

Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त, मूल्यांकन की तैयारी शुरू
बरेली। संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षाएं खत्म हो गईं। आखिरी दिन केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर तनाव नहीं खुशी की झलक दिखाई दी। इसी के साथ ही अब हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि हाईस्कूल में अब तक परीक्षा के सुचारू रूप से संपन्न कराई गई हैं। हालांकि, कुछ केंद्रों पर छिटपुट खामियां भी रहीं।
विज्ञापन

आखिरी दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के 22 छात्र उपस्थित और 39 अनुपस्थित रहे। वहीं, 329 छात्राएं उपस्थित और 54 अनुपस्थित रहीं। प्रथम पाली इंटर में 8072 छात्र उपस्थित और 1294 अनुपस्थित रहे। वहीं, 2577 छात्राएं उपस्थित और 165 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में इंटर के 1465 छात्र उपस्थित और 219 अनुपस्थित रहे। वहीं, 1526 छात्राएं उपस्थित और 136 अनुपस्थित रहीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद हईस्कूल के परीक्षार्थी छात्र और छात्राओं ने प्रश्नों पर चर्चा करते दिखाई दिए। साथ ही, कुछ छात्रों ने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आए। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा दो मार्च को खत्म होगी। आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू करने के लिए बरेली परिक्षेत्र में 31 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें पांच केंद्र बरेली में हैं। इस बार मूल्यांकन जीआईसी, जीजीआईसी, एफआर इस्लामिया. गुलाब राय और केडीएम इंटर कॉलेज में होगा। बिशप और एमबी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि दो मार्च को आखिरी परीक्षा है। उसके बाद संकलन केंद्र पर कॉपियां पहुंचना शुरू हो जाएंगी। मूल्यांकन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मूल्यांकन की सीसीटीवी से निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed