{"_id":"5c72f4aabdec224db852776b","slug":"121551037610-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च को बोर्ड की बैठक में पेश होगा 412 करोड़ रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च को बोर्ड की बैठक में पेश होगा 412 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद संशोधित बजट दो मार्च को बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 412 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अब तक का यह सबसे बड़ा बजट होगा।
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 412 करोड़ रुपये का बजट 18 फरवरी को मंजूरी के लिए कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत किया गया था। चर्चा के बाद व्यय पक्ष में 57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर 366 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया था। इसके अलावा बजट में 306 करोड़ रुपये आय का प्रावधान किया गया है। यह बजट पिछले साल की अपेक्षा करीब 34 करोड़ रुपये अधिक है। बैठक का एजेंडा पार्षदों को भेजा गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान कराए गए सभी विकास कार्यों का ब्योरा भी दिया गया है।