फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीएम जलकल बीमार, नहीं पहुंचे निगम नगर आयुक्त ने कमिश्नर को दी रिपोर्ट

जीएम जलकल बीमार, नहीं पहुंचे निगम नगर आयुक्त ने कमिश्नर को दी रिपोर्ट

Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जीएम जलकल बीमार, नहीं पहुंचे निगम नगर आयुक्त ने कमिश्नर को दी रिपोर्ट
बरेली। माफिया अतीक अहमद और बाहुबली हरिशंकर तिवारी से नजदीकी दिखाने की कोशिश संबंधी कथित ऑडियो वायरल होने के बाद जीएम जलकल वीएन द्विवेदी सोमवार को नगर निगम नहीं पहुंचे। वो बीमार पड़ गए है। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद को मामले की रिपोर्ट दी है। वहीं, मेयर उमेश गौतम के निर्देश पर नगर आयुक्त ने भी जीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। मेयर का कहना है कि अगर टेंडर में भी गड़बड़ी है तो उसे निरस्त किया जाए। वहीं विजिलेंस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएम जलकल वीएन द्विवेदी का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सोमवार को नगर निगम में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। वहीं, जीएम बीमारी बताकर अवकाश पर रहे। मेयर उमेश गौतम के आदेश पर नगर आयुक्त ने जीएम से दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। उनसे शासकीय अधिकारी आचरण नियमावली के विरुद्ध आचरण करने के आरोप में पूछा गया है कि माफियाओं से नजदीकी साबित करने की कोशिश में क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाए। साथ ही, नगर आयुक्त ने कमिश्नर को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। विजिलेंस की टीम भी ऑडियो प्रकरण की जांच के लिए मंगलवार को नगर निगम पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है ऑडियो
एक माफिया का नाम लेकर मुझे धमकी दी और ऐसा बोलने को उकसाया। अब ऑडियो को एडिट करके पेश कर दिया है। इसमें पूरी बातचीत मेरी आवाज में नहीं है। तबियत ठीक न होने के कारण आज मैं अवकाश पर हूं, मंगलवार को पहुंच जाऊंगा। - वीएन द्विवेदी, जीएम जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ी की पुष्टि पर निरस्त होंगे टेंडर
जीएम जलकल से स्पष्टीकरण तलब किया है। गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो टेंडर भी निरस्त किए जाएंगे। कमिश्नर साहब को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। जीएम के जवाब के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त


जांच के लिए एडीजी को लिखेंगे पत्र
ऑडियो से छेड़छाड़ संभव है लेकिन जीएम की हिस्ट्री ठीक नहीं है। पहले भी वह सस्पेंड रहे हैं। झांसी में कमिश्नर से विवाद रहा। ऐसे अफसरों की कभी निगम में एंट्री नहीं हुई है। मामले से माफियाओं के नाम जुड़ रहे हैं, इसलिए जांच के लिए एडीजी, डीआईजी और एसएसपी को पत्र लिखेंगे। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed