फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैन्य अनुशासन के साथ सामाजिक जीवन में तालमेल जरूरी: जीओसी

सैन्य अनुशासन के साथ सामाजिक जीवन में तालमेल जरूरी: जीओसी

Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अनुशासन के साथ सामाजिक जीवन में तालमेल जरूरी: जीओसी
बरेली। ‘एक जवान के लिए सैन्य अनुशासन और सामाजिक जीवन में तालमेल बेहद जरूरी है। क्योंकि सैन्य अनुशासन को सच्चाई मान चुके जवान को रिटायरमेंट के बाद समाज के साथ तालमेल बैठाने में समस्याएं होती हैं। इनमें सामंजस्य बनाने की कला समस्याओं को काफी कम कर सकती है’। यह सुझाव जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल ने पूर्व सैनिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिए।
विज्ञापन

यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल (सेना मेडल) ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सामने सेहत और नौकरी दो प्रमुख जरूरतें होती है। बढ़ती उम्र के साथ सेहत बिगड़ने पर सैन्य अनुशासन से काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। मगर रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व सैनिक नौकरी वाला सैन्य अनुशासन बरकरार रखना चाहते हैं। इसके चलते वे नौकरी नहीं कर पाते। प्रतिवर्ष रिटायर होने वाले करीब 70 हजार जवानों में 90 प्रतिशत नौकरी तलाशते हैं। मगर सभी को नौकरी देना सरकार के लिए असंभव है। निजी कंपनी की नौकरी सिर्फ 25 प्रतिशत ही निभा पाते हैं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल सुविधाएं प्राप्त करने में होने वाली असुविधाओं का जिक्र कर उनका समाधान भी बताया।
विज्ञापन


शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक हुए सम्मानित
बरेली। वेटरेंस डे पर मध्य कमान और यूबी एरिया मुख्यालय द्वारा जल, थल और वायु सेना के पूर्व सैनिकों के लिए जाट रेजीमेंट सेंटर में रैली का आयोजन हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल ने बुजुर्ग, दिव्यांग सैनिकों और वेटरेंस को स्कूटर, वॉकिंग स्टिक, बेल्ट, इलेक्ट्रिक वाटर हीटर बैग, कंबल, नी कैप आदि प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों के बीच आयोजित कार्यक्रम में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं, वीर नारियों और वेटरेंस को सम्मानित कर कोई भी दिक्कत होने पर पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।। इसमें गोमती देवी, रामदेई, शिव देवी, मरियम, सायरा बेगम, रामा देवी, महेमूना बेगम, हरूदेवी, ननकी, चंपा देवी, ऊषा देवी, पार्वती देवी, बुद्धो, रूपदेवी, भगवंत कौर, हैदरी बेगम, राम सुमिरिनी, शांति, कटोरी, कान्ती, रामश्री, भवानी शामिल रहीं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में 12 सौ से अधिक पूर्व सैनिक एवं आश्रित मौजूद रहे। डीएम ने 20 वीर नारी, 22 द्वितीय विश्व युद्ध की विधवा, 15 नॉन पेंशनर, 2 शौर्य चक्र विजेता को प्रति पात्र 3500 रुपये का चेक, शॉल और मिठाई देकर सम्मानित किया। बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी मौजूद रहे। पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी एलएन त्रिवेदी ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल सैनिकों की विधवाओं को पहली बार सम्मानित किया गया है।

पूर्व सैनिकों में बढ़ रही सर्वाइकल की बीमारी
मिलिट्री हॉस्पिटल की ओर से लगे शिविर में मौजूद नर्सिंग असिस्टेंट ने बताया कि चेकअप को पहुंचे करीब दो सौ से अधिक पूर्व सैनिकों में सर्वाधिक आर्थो और सर्वाइकल से ग्रसित मिले। संभावना जताई कि रिटायरमेंट के बाद दिनचर्या में बदलाव की वजह से ऐसा हुआ है।


लकी ड्रॉ के विजेता सम्मानित
आयोजन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 400 लोगों का लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें नायक बनवारी लाल प्रथम, पुष्पा देवी द्वितीय, सूबेदार धर्मपाल सिंह तृतीय रहे। विजेताओं को क्रमश: सूटकेस, गैस चूल्हा, मिक्सर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed