फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘कान्हा’ से खिलवाड़, कमिश्नर के निशाने पर निगम अफसर

‘कान्हा’ से खिलवाड़, कमिश्नर के निशाने पर निगम अफसर

Fri, 04 Jan 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
‘कान्हा’ से खिलवाड़, कमिश्नर के निशाने पर निगम अफसर
बरेली। कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय में बदइंतजामी से हो रही गायों की मौतों के बावजूद लापरवाही बरत रहे नगर निगम के अफसरों पर कमिश्नर की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। कमिश्नर ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कराई है जिसे कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा जाएगा। बुधवार को कान्हा उपवन पहुंचे कमिश्नर यहां तमाम खामियां देखकर काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन

गौ-संरक्षण के लिए सीबीगंज के पास खड़ऊआ में कान्हा उपवन तैयार किया गया है। इसकी देखरेख और संचालन नगर निगम के अधिकारियों को करना है। लगातार निर्देशों के बावजूद कान्हा उपवन की व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाही की जा रही है। इस वजह से यहां कई गायों की मौत भी हो चुकी है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद को भी बुधवार को कान्हा उपवन के निरीक्षण के दौरान तमाम बड़ी खामियां मिली थीं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी। इसके बाद से अफसरों में खलबली मची हुई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तैयार कराई है। इसमें कार्रवाई के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी हुई थी जांच पर नहीं चेते निगम अफसर
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद के आदेश पर कान्हा उपवन में पहुंचकर जांच की थी। उसमें समय भी टीम को यहां तमाम खामियां मिली थी। यहां गायों की सुरक्षा और उन्हें मौसम से बचाव को लेकर इंतजामों में खामी मिली थी। इस मामले को लेकर बिंदुवार सुझाव भी दिए गए थे। इसके बावजूद कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं में कोई सुधार न होने की बात प्रशासन के अफसरों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिली थीं खामियां
-गौशाला में काम कर रही संस्था के पास अधिकार पत्र ही नहीं थे।
-गायों के लिए कोई केयर टेकर भी नहीं था। गायों की टैगिंग नहीं कराई जा रही थी।
-गौशाला में 1000 गायों के रखने के इंतजाम थे लेकिन सिर्फ 90 गायों को ही रखा गया था।
-4.87 करोड़ में 2.60 करोड़ केवल बाउंड्री और इंटर लॉकिंग टाइल्स को बिछाने में खर्च कर दिया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed