फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एस्केलेटर लगने पर भी एक ओर तो सीढ़ियों से ही उतरना होगा

एस्केलेटर लगने पर भी एक ओर तो सीढ़ियों से ही उतरना होगा

Fri, 28 Dec 2018 02:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
एस्केलेटर लगने पर भी एक ओर तो सीढ़ियों से ही उतरना होगा
बरेली। जंक्शन पर एस्केलेटर की सुविधा अभी एक ही ओर से मिलेगी। अगले बजट में प्लेटफार्म दो और चार पर लगेंगे। तब तक यात्रियों एक ही आरे से चढ़ने उतरने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, एक सप्ताह से एस्केलेटर का काम बंद पड़ा है, जिसके इस साल शुरू होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

दो साल तक कबाड़ की तरह पड़ी रही एस्केलेटर मशीन के जब खराब होने की नौबत आई तो रेलवे के निर्माण विभाग ने उसे लगाने कवायद की। बुजुर्ग और महिला यात्री भी खुश हुए कि प्लेटफार्म दो और चार पर ट्रेनें पकड़ने के लिए उन्हें सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। दरअसल, ज्यादातर बुजुर्गों को घुटने में दर्द के कारण सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कत होती है, उनके लिए प्लेटफार्म दो, तीन और चार से ट्रेनें पकड़ना किसी मुसीबत से कम नहीं होता। एस्केलेटर लगने की खबर से उनमें भी उम्मीद जगी कि जल्द ही सीढ़ियां चढ़ने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

रेल सूत्रों का कहना है कि अभी एक ही साइड का बजट स्वीकृत हुआ है, जिससे यात्री एक ही साइड से चढ़-उतर सकेंगे। इसके बाद आरपीएफ साइड की ओर एस्केलेटर लगेगा। अगले रेल बजट में प्लेटफार्म दो और चार पर एस्केलेटर लगने की संभावना है। बता दें कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन पर एक ही साइड के एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। उधर, काम भी करीब एक सप्ताह से बंद है। जंक्शन के रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि फिलहाल एक ही साइड से यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed