फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिला अस्पतालः घंटों ओपीडी के फर्श पर पड़ा रहा मरीज फिर तोड़ दिया दम

जिला अस्पतालः घंटों ओपीडी के फर्श पर पड़ा रहा मरीज फिर तोड़ दिया दम

Fri, 28 Dec 2018 02:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पतालः घंटों ओपीडी के फर्श पर पड़ा रहा मरीज फिर तोड़ दिया दम
बरेली। जिला अस्पताल में स्टाफ की संवेदनहीनता के चलते बृहस्पतिवार को एक मरीज ने ओपीडी के बाहर ही दम तोड़ दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में भर्ती कराने पहुंचने पर उसे दो बजे के बाद आने को कहा गया। ओपीडी में किसी डॉक्टर ने उसके बीमार पति को देखने की जहमत नहीं उठाई। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

लाल फाटक के झील गौंटिया निवासी भगवान दास को उनकी पत्नी नेमवती बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आई थीं। उन्हें हाथ-पैर और सीने में दर्द की शिकायत थी। नेमवती उन्हें ओपीडी के बाहर जमीन पर लिटा कर पर्चा बनवाने चली गईं। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगीं फिर करीब एक घंटा एक डॉक्टर के चैंबर के बाहर लाइन में खड़ी रहीं। नंबर आया तो डॉक्टर ने मरीज को दूसरे चैंबर में जाने को कहा। वहां से उन्हें इमर्जेंसी भेज दिया गया, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। इस बीच भगवानदास ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लापरवाही के चलते दो बच्चों ने भी दम तोड़ था
कुछ ही दिन पहले महिला अस्पताल में लापरवाही की वजह से दो नवजात बच्चों ने भी दम तोड़ दिया था, लेकिन मामला दबा दिया गया।

महिला की शिकायत पर इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सभी डॉक्टरों को गंभीरता से मरीज देखने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। - केएस गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed