फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिले में खुलेंगे 56 धान क्रय केंद्र

जिले में खुलेंगे 56 धान क्रय केंद्र

Wed, 19 Sep 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 19 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में खुलेंगे 56 धान क्रय केंद्र
सरकार ने धान की बंपर पैदावार को देखते हुए कई सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे सिस्टम पर बिचौलिए हावी न हो पाएं। पहली बार धान उत्पादक किसानों की खतौनियां राजस्व विभाग के सिस्टम से जोड़ दी गई हैं, जिससे इसमें भी हेराफेरी संभव नहीं हो पाएगी। खाद्य विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वह अपनी उपज निर्धारित क्रय केंद्रोें पर ही बेचें। इसके लिए 15 अक्तूबर तक पंजीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन

अगले माह से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो गई हैं। हालांकि अब तक खरीद लक्ष्य तय नहीं हुआ है। बरेली जिले में सभी तहसीलों में 56 क्रय केंद्र खोले जाएंगे हैं। इन पर खाद्य विभाग, एसएफसी, यूपी एग्रो कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ और एफसीआई एजेंसियां किसानों से सीधे धान खरीदेंगी। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित कर दिया है। साथ ही किसानों से कहा गया है कि बगैर पंजीकरण के धान खरीद नहीं हो पाएगी। इसलिए वह 15 अक्तूबर तक ‘एफसीएसडॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉटइन’ वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लें। अब तक जिले में बमुश्किल 1300 किसानों ने पंजीकरण कराएं हैं। पिछले वर्ष साढ़े बारह हजार किसानों से 1.31 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
विज्ञापन


सेला धान भी खरीदा जाएगा
इस बार सरकार ने सेला धान भी खरीदने पर सहमति जता दी है, लेकिन एक सीमित मात्रा में ही इसे खरीदा जाना है। इसकी दरें सामान्य धान की तरह ही होंगी। सरकार ने 1750 सामान्य और 1770 रुपए क्विंटल ग्रेड ए की कीमत तय कर दी है। किसानों को 20 रुपया प्रति क्विंटल सफाई और केंद्र तक धान लाने के लिए अलग से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में धान क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रों पर सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पहली अक्तूबर से खरीद प्रस्तावित है। अपंजीकृत किसानों से धान नहीं खरीदा जाएगा। सात सरकारी एजेंसियां सीधे धान खरीदेंगी। - सुनील भारती, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed