फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हॉस्टल का काम अटका तो हॉकी के 22 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण लटका

हॉस्टल का काम अटका तो हॉकी के 22 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण लटका

Sun, 09 Sep 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 09 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल का काम अटका तो हॉकी के 22 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण लटका
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बरेली सेंटर पर हॉस्टल का कार्य पूरा न होने के कारण 22 खिलाड़ियों का आवंटन भी अटक गया। इन खिलाड़ियों को जून में ही साई सेंटर पर आना था, लेकिन हॉस्टल का कार्य पूरा न होने के कारण इनको नहीं लाया जा सका। अब निर्माण एजेंसी ने बजट के अभाव में हॉस्टल का कार्य रोक दिया जिसके चलते खिलाड़ियों का आना भी टल गया।
विज्ञापन

साई सेंटर के हॉस्टल में हॉकी के 11 खिलाड़ी पुराने हॉस्टल में रहे रहे हैं। अब 50 बेड का नया हॉस्टल बन रहा है। इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल फिनिशिंग का कार्य बचा है। जून में हॉस्टल शुरू होना था, लेकिन बजट के अभाव में फिनिशिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका। जून में ही लखनऊ से हॉकी के 22 खिलाड़ियों को आना था। हॉस्टल का कार्य पूरा न होने के कारण इन खिलाड़ियों को नहीं बुलाया गया। इससे उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। अब निर्माण एजेंसी बजट के चक्कर में फिनिशिंग कार्य पूरा करने से हाथ पीछे खींच रही है। साई सेंटर इंचार्ज मिथलेश राणा ने बताया कि जून में 22 खिलाड़ियों को आना था, लेकिन हॉस्टल के चलते अभी उनको नहीं बुलाया गया है। उम्मीद है हॉस्टल का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा उसके बाद खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed