{"_id":"5b6ddf8c4f1c1bb8538b7f57","slug":"121533927308-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ ने झोलाछाप का क्लीनिक किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ ने झोलाछाप का क्लीनिक किया सील
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत के बाद एसीएमओ रंजन गौतम ने जांच के बाद शुक्रवार को उसकी दुकान को सील कर दिया। एसीएमओ की ओर से थाना मीरगंज तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
मीरगंज के गांव कुतुबपुर निवासी महेंद्र पाल ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर झोलाछाप विश्वास द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से पिता मोहन लाल की मौत होने का आरोप लगाया था। सीएमओ विनीत शुक्ला ने एसीएमओ रंजन गौतम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई। इस दौरान झोलाछाप विश्वास कोई सर्टिफिकेट नहीं दिखा सका। वहीं जांच में दस से अधिक झोलाछाप के नाम सामने आने पर एसीएमओ रंजन गौतम ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं।