फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bag distribution: protest in bareilly college

बैग बांटने को लेकर बरेली कॉलेज में हंगामा

Wed, 04 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 04 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bag distribution: protest in bareilly college
Bareilly college
 बरेली कॉलेज में छात्रों को बांटने के लिए भगवा रंग के बैग मंगवाने को लेकर पहले से ही माहौल गरमाया हुआ है, इस बीच कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को पिछले साल के बचे बैग बांटने शुरू किए तो हंगामा हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैग वितरण बंद करा दिया। उन्होंने जो बैग बांटे जा चुके हैं, उन्हें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा कोर्स के छात्रों को कॉलेज की तरफ से बैग वितरित किए जाते हैं। इस बार बैग भगवा रंग के मंगवाने पर कॉलेज में बवाल मचा हुआ है। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता बैग बदलवाने की मांग पर अड़े हैं, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता यही बैग बांटने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज प्रशासन ने कुछ डिप्लोमा छात्रों को पिछले साल के बचे नीले रंग के बैग बांट दिए गए। इसकी भनक एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने हंगामा करके बैग का वितरण बंद करा दिया। हंगामा होने पर प्राचार्य भी मौके पर पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जो बैग आए हैं वही वितरित किए जाएं। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई के बाद ही बैग वितरित किए जाएंगे। जो बैग वितरित किए हैं उनको भी वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed