फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी में...

मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी में...

Wed, 22 Nov 2017 05:38 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी में...
भाजपा की दीपमाला और सपा की फात्मा रजा में कांटे की टक्कर
विज्ञापन

हाथी की रफ्तार रही कम तो पंजा भी ज्यादा नहीं चला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर नगर पालिका परिषद सीट पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल और सपा की फात्मा रजा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों प्रत्याशियों के गढ़ में उन्हीं के पक्ष में ज्यादा मतदान होता दिखाई दिया। बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थक खुद को मुख्य मुकाबले में लाने को आखिरी समय तक प्रयासरत रहे। मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है।

शहर में अध्यक्ष पद के लिए शुरू से ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रत्याशी दीपमाला गोयल और सपा की प्रत्याशी फात्मा रजा के बीच माना जा रहा था। सो बुधवार को मतदान के दिन भी ऐसा ही दिखाई दिया। शहर के सिविल लाइंस, सराफा बाजार, पटियाली सराय, शहबाजपुर, डीएम रोड आदि इलाकों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल ज्यादा दिखा। हालांकि सपा, बसपा और कांग्रेस के समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में लगे रहे। शोथा, नईसराय, कबूलपुरा आदि इलाकों में सपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों में ज्यादा उत्साह दिखा तो बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थक सभी मुहल्लों में खुद को अंतिम समय तक मुख्य मुकाबले में बनाए रखने को प्रयासरत रहे। लोगों का कहना था कि हाथी की चाल में वो तेजी नहीं दिख रही थी जो पहले कभी होती थी। वहीं हाथ का पंजा भी कमजोर ही नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed