{"_id":"596a47914f1c1b091c8b4944","slug":"121500137361-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए सोमवार को आखिरी मौका होगा। शनिवार तक 149394 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 129390 ने फीस जमा की है। सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। पिछले दो तीन दिन में आवेदन तेजी से बढ़े हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक आवेदन का ग्राफ 1.80 तक पहुंच जाएगा। विवि प्रशासन का कहना है कि सोमवार को आवेदन का रिव्यू करेंगे। पौने दो लाख सीटों के सापेक्ष आवेदन कम हुए तो तिथि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
साइबर कैफे वाले काट रहे चांदी
एडमिशन फार्म के लिए साइबर कैफे वाले मनमाने दाम वसूल रहे हैं। एक फार्म भरवाने के लिए 200 से 250 रुपये वसूल रहे हैं। फार्म भरने वाले छात्रों का कहना है कि एडमिशन फार्म बड़ा होने के कारण कैफे वाले इतने पैसे ले रहे हैं। उनका कहना है कि फार्म भरने में ज्यादा वक्त लगता है, इसलिए ज्यादा पैसे ले रहे हैं।
एमएड में हुए 303 एडमिशन
एमएड की काउंसलिंग शनिवार को पूरी हो गई। 870 सीटों में 303 ने प्रवेश लिया है। अब निजी कॉलेजों में 567 सीटें खाली रह गई हैं। विवि या तो इनके लिए दूसरी काउंसलिंग कराएगा या फिर कॉलेजों को सीधे प्रवेश का मौका देगा। इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।