{"_id":"5957cddb4f1c1be07f8b49cd","slug":"121498926555-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कालेज में कर्मचारियों का हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कालेज में कर्मचारियों का हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Barely college staff rages, police shock
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
नौकरी से निकाले गए बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को कॉलेज कार्यालय में ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ताला खुलवाना चाहा तो कर्मचारी उनसे भी उलझ गए। पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। दोपहर तक जमकर हंगामा होता रहा। वहीं प्राचार्य ने चेताया है कि अगर सोमवार को कर्मचारी फिर यही हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बरेली कॉलेज प्रबंधन ने पिछले दिनों करीब 200 अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था जिसके विरोध में कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बहाली न होने के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को तालाबंदी का एलान किया था। शनिवार सुबह ही कर्मचारी कॉलेज पहुंच गए और प्रशासनिक कार्यालय में ताला जड़ दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण, सिटी मजिस्ट्रेट यूपी सिंह भी पहुंचे। वहीं कर्मचारियों के सपोर्ट में छात्रनेता भी पहुंच गए। पुलिस ने ताला खुलवाने को कर्मचारियों पर दबाव बनाया पर कर्मचारी नहीं माने। नोकझोंक और धक्कामुक्की तक हो गई। वहीं छात्रनेता भी कर्मचारियों के सपोर्ट में बोलने लगे। पुलिस ताला नहीं खुलवा पाई। वहीं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा व अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। काफी बखेड़ा हो गया पर कर्मचारी गेट से नहीं हटे। दोपहर तक कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर को अधिकारी चले गए। हालांकि कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वह पीछे नहीं हटेंगे।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि अब ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सोमवार को भी तालाबंदी की जाती है तो कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।