फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   120 corona infected found in bareilly

कोरोना का कहर : 120 संक्रमित मिलने से बरेली में मचा हडकंप, लॉकडाउन को लेकर कयासबाजी

Thu, 08 Apr 2021 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  बरेली
अमर उजाला नेटवर्क,  बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
120 corona infected found in bareilly
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण की बढ़ रही तादाद ने करीब नौ माह बाद फिर सौ का आंकड़ा पार कर लिया। बुधवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन की करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा जांच रिपोर्ट में 120 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें तीन सौ बेड फ्लू कॉर्नर के सीनियर लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। हालांकि, स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में प्रतिदिन सौ संक्रमित मिलने से शासन स्तर तक खलबली मच गई थी। अगस्त से संक्रमण काबू में आना शुरू हो गया था। हालत यह रही कि जनवरी 2021 और फ रवरी में संक्रमितों का आंकड़ा शून्य तक पहुंच रहा था, लेकिन मार्च में तादाद बढ़नी शुरू हुई। पिछले हफ्ते भर से संक्रमितों का आंकड़ा 50 से 75 के बीच तक सीमित रहा लेकिन बुधवार को कोरोना के  सौ से ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सर्विलांस टीम ने देर रात तक संक्रमितों से बातकर उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाती रही। उधर, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बढ़ रही तादाद काबू करने के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। साथ ही, संक्रमितों को उनके लक्षण के अनुसार कोविड अस्पताल में भर्ती कराने या होम आइसोलेशन पर कड़ाई से नियमों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


पॉश कॉलोनियों में मिल रहे सर्वाधिक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी संक्रमितों की सूची में एक बार फिर पॉश कॉलोनियों में संक्रमित मिले हैं। इसमें रामपुर गार्डन, ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, वीर सावरकर नगर, अरशाना रजीडेंस, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन शामिल है। इससे अभी तक बनाए गए 169 कन्टेनमेंट जोन की तादाद बढ़ने की आशंका से लोग दहशत में हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से तैयार किए गए कन्टेनमेंट जोन इलाकों में सर्वाधिक जोन पॉश कॉलोनियों में ही बने हैं। इसके अलावा बुधवार को बिहारीपुर, चौधरी मोहल्ला, जोगीनवादा, प्रेम नगर, पीएनबी कॉलोनी, दुर्गा पुरम, सिविल लाइंस, शाहजहांपुर के एक इंटर कॉलेज के पास, टेलीफोन कॉलोनी, कृष्णा कुंज, इज्जतनगर गेट नं दो, महानगर उत्सव, सुरेश शर्मा नगर समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा शुरू, लॉक डाउन या लगेगा नाइट कर्फ्यू
बुधवार की रात करीब 11 बजे तक 120 कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने से शहरवासियों की नींद उड़ गई। देर रात तक मेसेज करके लोग एक दूसरे से लॉकडाउन लगने या नाइट कर्फ्यू लगने की आशंका जताते रहे। उधर, डॉ. अतुल अग्रवाल समेत अन्य चिकित्सकों ने भी करीब 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक 120 संक्रमितों के संपर्क  में आने वालों की तादाद भी ज्यादा होगी। ऐसे में बड़ी तादाद में संक्रमित मिलने की आशंका है। चिकित्सकों ने प्रशासन को तत्काल लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाने का सुझाव दिया है अन्यथा स्थितियां विकट हो सकती है।

कोविड चिकित्सालय में नहीं बनेगा ओपीडी पर्चा
संक्रमण बढ़ने के बाद फ्लू कॉर्नर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उधर, स्टाफ कम होने से आए दिन हंगामे की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने स्टाफ को पूरी तरह सैंपलिंग समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि ओपीडी का पर्चा अब अस्पताल में नहीं बनेगा। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो वह जिला अस्पताल में पर्चा बनवाए।

संक्रमण की रोकथाम के लिए परिसर सैनिटाइज
जिला महिला अस्पताल की एक चिकित्सक के संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को जिला और महिला अस्पताल परिसर सैनिटाइज कराया गया। नगर निगम की टीम ने इमरजेंसी, पैथोलॉजी, ओपीडी, कार्यालय आदि सैनिटाइज किया। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि परिसर को नियमित सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के पालन का सुझाव दिया जा रहा है।


जन आरोग्य मेला में सिर्फ आरटीपीसीआर जांच
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में चल रही एंटीजन जांच को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। जारी आदेश में मेला में पहुंचने वाले संदिग्ध संक्रमितों की सिर्फ आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेने को कहा है। पत्र में संक्रमण बढ़ने की आशंका जताते हुए एंटीजन से सिर्फ 30 फीसदी और आरटीपीसीआर के लिए करीब 50 फीसदी सैंपलिंग को कहा है ताकि हल्के वायरल लोड ट्रेस हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed