{"_id":"60f86c168ebc3e6da142ec3a","slug":"12-trains-will-not-run-for-seven-days-10-trains-divert-on-kanpur-route-bareilly-news-bly4538211126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन दिन नहीं चलेंगी 12 ट्रेनें 10 ट्रेनें कानपुर रूट पर डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन दिन नहीं चलेंगी 12 ट्रेनें 10 ट्रेनें कानपुर रूट पर डायवर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आज शुरू होगी नॉन इंटरलॉकिंग
विज्ञापन
यात्रियों को बगैर कटौती के टिकट के पैसे वापस करेगा रेलवे
बरेली। शाहजहांपुर स्टेशन पर 22 से 28 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग होगी लिहाजा बृहस्पतिवार से चार दिन के लिए रेलवे ने दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। इस बीच लंबी दूूरी की ट्रेनों को कानपुर-टूंडला सेक्शन से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराने शुरू कर दिए हैं। रेलवे बगैर किसी कटौती के यात्रियों को टिकट के पैसे वापस करेगा।
मुरादाबाद रेल डिविजन के मुताबिक इस दौरान अप और डाउन दोनों दिशाओं की सभी ट्रेनें स्थगित रहेंगी। इनमें प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयाग नौचंदी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी मंडुवाडीह एक्सप्रेस 22 से 28 जुलाई तक रद्द रहेंगी। लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और कानपुर-गाजियाबाद और जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस को सहारनपुर, गाजियाबाद-कानपुर होते हुए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को तीस मिनट से डेढ़ घंटे तक किसी भी स्टेशन पर रास्ते में रोका जाएगा। मुरादाबाद रेल डिविजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेनें रद्द होने का मेसेज सभी यात्रियों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक ट्रेन रद्द होने से रेलवे को पांच लाख रुपये का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम ने किया विंडो निरीक्षण
मुरादाबाद रेल डिविजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने मंडलीय अधिकारियों के साथ मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक ट्रैक विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने शाहजहांपुर स्टेशन पर होने वाली नॉन इंटरलॉकिंग की तैयारियों का भी जायजा लिया। जंक्शन से डीआरएम स्पेशल गुजरने पर स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया आदि अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। संवाद
जंक्शन यार्ड में भरा पानी, धीमे चलीं ट्रेनें
बुधवार को भी बारिश जारी रहने से जंक्शन के रामपुर और शाहजहांपुर छोर की ओर बने दोनों यार्डों में पानी भर गया और आधी से ज्यादा पटरियां पानी में डूब गई। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश पर दोनों दिशाओं की ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। रामगंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से टनकपुर-दिल्ली मां पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस (अप और डाउन) को धीमी गति से गुजारी गईं। गौरतलब है कि रामगंगा का पुल की मियाद खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी इस पर ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
यात्रियों को बगैर कटौती के टिकट के पैसे वापस करेगा रेलवे बरेली। शाहजहांपुर स्टेशन पर 22 से 28 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग होगी लिहाजा बृहस्पतिवार से चार दिन के लिए रेलवे ने दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। इस बीच लंबी दूूरी की ट्रेनों को कानपुर-टूंडला सेक्शन से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराने शुरू कर दिए हैं। रेलवे बगैर किसी कटौती के यात्रियों को टिकट के पैसे वापस करेगा।