{"_id":"6a91f16de0e2871ea20e163c","slug":"119-crore-turnover-on-the-festival-of-threads-bareilly-news-c-4-bly1015-955207-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धागों के त्योहार पर 119 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धागों के त्योहार पर 119 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रक्षाबंधन पर महंगाई के बावजूद बाजारों में ग्राहक उमड़े। मिठाई, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खूब बिक्री हुई। कुल 119 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
त्योहार को लेकर सप्ताहभर से बाजारों में रौनक बनी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात तक शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। शुक्रवार को भी बाजारों में ग्राहकों की कतार रही। कोहाड़ापीर, सुभाषनगर, श्यामगंज, कुतुबखाना, राजेंद्रनगर और डीडीपुरम जैसे प्रमुख इलाकों में मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर खासी चहल-पहल देखने को मिली। शहर के रेस्त्रां, मॉल्स और थिएटरों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।
व्यापारियों के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर 35 करोड़ रुपये की मिठाइयां बिकीं। काजू, पिस्ता और शुगर-फ्री मिठाइयों की विशेष मांग रही। लोगों ने कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। ऑनलाइन कारोबार का सेगमेंट भी गुलजार रहा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर हर सेगमेंट में अच्छा कारोबार रहा है। महंगाई के बाद भी लोगों ने खरीदारी की है। कुल 119 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की राखियों और हल्के जेवरों की रही धूम
इस रक्षाबंधन पर पारंपरिक धागों के साथ सोने-चांदी की राखियों का क्रेज रहा। सामान्य और फैंसी राखियों की बिक्री करीब 25 करोड़ रुपये की रही। सराफा बाजार में भी रौनक देखने को मिली। सराफा कारोबारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि इस बार बहनों ने जहां सोने-चांदी की राखियों की खरीदारी की, वहीं भाइयों ने बहनों को चांदी की पायल, सोने की ईयरिंग, नोज पिन, लाइटवेट चेन और रिंग उपहार में दिए। कम वजन वाले सोने के जेवरों और चांदी की राखियों की मांग इस बार सबसे अधिक रही। सराफा सेगमेंट में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
सामान अनुमानित कारोबार
मिठाई 35
कपड़ा 15
सराफा 20
राखी 25
गिफ्ट आइटम 9
अन्य 15
नोट : आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार करोड़ रुपये में हैं।