फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मैं कहती हूं पढ़ूंगी .. मां कहती हैं शादी करो

मैं कहती हूं पढ़ूंगी .. मां कहती हैं शादी करो

Wed, 15 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मैं कहती हूं पढ़ूंगी .. मां कहती हैं शादी करो
बरेली। ‘मैं पढ़ना चाहती हूं। कुछ करना चाहती हूं। मैं अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हूं। चाहती हूं पढ़-लिखकर अफसर बनूं। हाईस्कूल में मेरे नंबर भी 77 प्रतिशत आए, लेकिन सौतेली मां मेरी शादी कराना चाहती है।’ ये पीड़ा है उस नाबालिग लड़की की, जिस पर हाईस्कूल पास करते ही शादी का दबाव आ गया। हालांकि किसी ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन में कर दी। इस पर बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने लड़की और पिता को बुलाकर दोनों की काफी देर काउंसलिंग की। साथ ही पिता को यह नोटिस भी दिया कि जब तक उसकी बेटी 18 साल की नहीं हो जाती, वह उसकी शादी नहीं कर सकते। चाइल्ड लाइन को लड़की की निगरानी करते हुए हर माह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आंवला के एक गांव की रहने वाली लड़की की मां के गुजर जाने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां चाहती है कि लड़की की जल्द से जल्द शादी हो जाए, ताकि वह घर पर बोझ न बने। इसलिए 16 साल की उम्र में ही उसके हाथ पीले करने की तैयारी कर ली गई। जून में शादी की तारीख भी पक्की कर दी गई। इस बीच किसी ने चाइल्ड लाइन को इस मामले की शिकायत कर दी। इस मामले की सुनवाई करते हुए बाल संरक्षण समिति ने लड़की और उसके पिता को बुलाकर काउंसलिंग की। समिति के सदस्य डीएन शर्मा के सामने पेश हुई नाबालिग लड़की ने बताया कि वह चाहती है कि पढ़-लिखकर अफसर बने। उसने हाईस्कूल में खूब मन लगाकर पढ़ाई भी की थी। रिजल्ट आया तो 77 मार्क देखकर वह काफी खुश थी, जबकि सौतेली मां चाहती थी कि उसकी जल्द से जल्द शादी हो जाए। परिवार की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। इसलिए उसने भी हालात से समझौता कर शादी के लिए हां कर दी। बाल संरक्षण समिति के सदस्य डीएन शर्मा ने पिता को यह नोटिस भी दिया है कि वह अपनी बेटी की शादी 18 साल की उम्र पार करने के बाद ही करे। चाइल्ड लाइन को इस संबंध में निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed