फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेतहाशा गर्मी ने आउटडोर खेलोें को किया ‘आउट’

बेतहाशा गर्मी ने आउटडोर खेलोें को किया ‘आउट’

Mon, 13 May 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
बेतहाशा गर्मी ने आउटडोर खेलोें को किया ‘आउट’
बरेली। अबकी बार चढ़े पारे का असर स्कूलों में आयोजित होने वाले समर कैंप पर भी पड़ रहा है। पिछले वर्षों में जहां समर कैंप में स्कूल और ट्यूशन की भागदौड़ में खेलकूद से दूर रहने वाले बच्चों के लिए तमाम खेल प्रतियोगिता होती थीं। वहीं इस बार उन्हें सुबह से ही पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से बचाने के लिए पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट, शिक्षा और मनोरंजन (एजूटेनमेंट) और इंडोर खेलों का ज्यादातर स्कूलों ने शेड्यूल बनाया है, जिसमें बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाने, ओरिगैमी, डांस, सिंगिंग, पब्लिक स्पीकिंग, स्टेज परफार्मेंस समेत अन्य कई स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त होगा, लेकिन आउटसाइडर को फीस देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


दो घंटे तक कम हुई टाइमिंग
आउटडोर खेलों के साथ तापमान ने समर कैंप की टाइमिंग को भी कम कर दिया है। पिछले वर्षों में जहां सुबह सात से सुबह ग्यारह बजे तक समर कैंप होते थे। वहीं इस बार सात बजे से साढ़े नौ या दस बजे तक ही चलेंगे। गर्मी के बढ़ते तेवर देख ज्यादातर स्कूलों ने अपनी टाइमिंग में ये कटौती की है। साथ ही बच्चों को समय से आने और ज्यादा देर तक धूप में न रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


एजूटेनमेंट से निखरेगी प्रतिभा
एक्सपर्ट के अनुसार समर कैंप में एजूटेनमेंट बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है। सिलेबस का प्रेशर कम होता है। खेल/ खेल में बच्चों को कहानियां और कविताएं याद हो जाती हैं। आत्मनिर्भर बनने की कला सीखते हैं। बच्चों में झिझक खत्म होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चे स्मार्टफोन, आईपैड से दूर रहते हैं। टाइम मैनेजमेंट स्किल का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शुरू होगी
मस्ती की पाठशाला
शहर के कई स्कूलों में सोमवार से समर कैंप शुरू हो जाएंगे। इसमें माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल, जीआरएम स्कूल में मस्ती की पाठशाला शुरू हो जाएगी। इन स्कूलों में बच्चे पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट समेत अन्य एक्टिविटीज में प्रतिभाग कर एजूटेनमेंट का लुत्फ लेंगे। पीलीभीत रोड स्थित बीबीएल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अल्पना जोशी ने बताया कि बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सिखाई जाएगी, जिसमें पक्षियों के पानी पीने के लिए कटोरे बनाने की कला सिखाकर बच्चों को प्रकृति के तालमेल की जानकारी दी जाएगी।

दि गुरू पर्ल्स स्कूल
16 से 25 मई तक
कक्षा 1 से 8वीं तक (सुबह 8.30 से 10.30 बजे)
चेस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, जिमभनास्टिक, म्युजिक, फ्यूजन डांस, वेस्ट मैनेजमेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, गिफ्ट रैपिंग, सलाद सजावट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट

जीडी गोयनका
25 से 31 मई तक
कक्षा 1 से 8वीं तक (सुबह 7 से 9 बजे तक)
म्यूजिक, डांस (हिपहॉप, वेस्टर्न, क्लासिकल), चेस, पेंटिंग, ओरिगेमी, साइंस एग्जीबिशन के लिए मॉडल मेंकिंग, शूटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, खो-खो

जीआरएम स्कूल
13 से 31 मई तक
कक्षा 1 से 9वीं तक (सुबह 7 से 11 बजे तक)
डांस, पेंटिंग, क्राफ्ट, मेहंदी, रंगोली, कुकरी, एम्ब्रॉयडरी, फ्लोरल आर्ट, अरेंजमेंट, इंग्लिश कन्वर्सेशन, तबला, केसियो, हारमोनियम, गिटार, स्कल्पचर, पॉट डेकोरेशन


एसआर इंटरनेशनल
17 से 26 मई तक
कक्षा 1 से 8वीं तक (सुबह 7 दोपहर 1 बजे तक)
जुम्बा, स्पीड स्केटिंग, रोल बॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कुकरी, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, क्लासिकल डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, थिएटर, डिबेट, फ्रेंच, वैदिक गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed