{"_id":"5cd09855bdec22070c08fa2e","slug":"11557174357-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: छोटे ज्वेलरी आइटम ग्राहकों की खास पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: छोटे ज्वेलरी आइटम ग्राहकों की खास पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अक्षय तृतीया से एक दिन पहले ही सराफा बाजार तैयार हो गया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार छोटे आइटमों की मांग होगी और विशेष दिन में लोग खरीदारी जरूर करेंगे, इसलिए उनकी पसंद के मुताबिक ज्वेलरी शोरूम सज गए हैं। कुछ खास डिजाइन से बने सोने, हीरा और पोलकी गहने भी ग्राहकों अपनी ओर खींच रहे हैं।
डेढ़ दशक बाद इस बार अक्षय तृतीया कुछ खास है। क्योंकि चार ग्रह अपनी उच्च राशि में हैं। इसलिए व्यापारियों का मानना है कि इस बार ज्यादा कारोबार होगा। बाजार भी इसके अनुसार तैयार किया गया है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए तीन हजार से दस हजार तक के आइटम बाजार में उपलब्ध रहेंगे। चौपुला मार्ग स्थित शोरूम की निदेशक पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस शुभ दिन में लोग खरीदारी जरूर करते हैं। इसलिए कम वजन और कीमत वाले आभूषण बनाए गए हैं। उनके मुताबिक सोना, चांदी के अलावा हीरे की भी मांग रहती है। सिविल लाइंस रामकुमार अग्रवाल शोरूम के प्रमुख संदीप अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ग्राहक शगुन के लिए सोना अथवा आभूषण खरीदते हैं। इसलिए उनकी सुविधा के लिए एक ग्राम का विशेष सोने का सिक्का उपलब्ध कराया है।
देर शाम तक बाजार जगमगाएगा
एक दिन पहले ही प्रमुख शोरूम सज गए हैं। दिवाली जैसा सीन सिविल लाइंस स्थित कुछ शोरूम के आसपास दिखा। कारोबारियों ने बताया कि अक्षय तृतीया पर देर शाम तक खरीदारी होगी, इसलिए सुरक्षा आदि भी सुनिश्चित कराई गई है।
विज्ञापन
पहले से ही बुकिंग
तमाम ग्राहकों ने भीड़ से बचने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। इसलिए सोमवार देर शाम तक बुकिंग कराने वालों का आना-जाना बना रहा। शिवाजी मार्ग के सराफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बुकिंग कराने वाले ग्राहकों ने अक्षय तृतीय पर डिलीवरी लेने का समय भी तय किया है। इसलिए दुकानदारों ने तय समय पर ही डिलीवरी देने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस बार मंगलवार से ही रमजान भी शुरू हो रहे हैं, इससे कारोबार कुछ प्रभावित हो सकता है।