फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉलेजों ने नहीं भेजे अंक, फंसेगा सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट

कॉलेजों ने नहीं भेजे अंक, फंसेगा सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट

Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों ने नहीं भेजे अंक, फंसेगा सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट
बरेली। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते बरेली और बदायूं जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम रुकना तय माना जा रहा है। तेजी से चल रहे मूल्यांकन और सख्ती के बावजूद 18 कॉलेजों ने अब तक छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल के अंक ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इसमें शहर के कुछ नामचीन इंटर कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके पीछे मंशा यह थी कि मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाए। मगर बरेली एवं बदायूं के 18 कॉलेजों ने मनमानी करते हुए अब तक छात्र-छात्राओं के अंक वेबसाइट पर दर्ज नहीं किए हैं। अगर शीघ्र ही इन कॉलेजों ने अंक अपलोड नहीं किए तो इनमें पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट फंस सकता है। इसके चलते डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने इन कॉलेजों को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों नहीं भेजे हैं अंक
गौरीशंकर इंटर कालेज गुलड़िया, गुडविल हायर सेकेंड्री स्कूल चौपुला, गुलाब राय इंटर कालेज, कुसुम कुमारी इंटर कालेज, रिजवान हुसैन कादरी इंटर कालेज बंडिया, लाजपत राय इंटर कालेज शेरगढ़, केसर इंटर कालेज बहेड़ी, दिनेश तिवारी इंटर कालेज आंवला, अंबेडकर गर्ल्स इंटर कालेज भुता, एसएस इंटर कॉलेज करगैना, श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कालेज नवाबगंज, सरदार पटेल इंटर कालेज फरीदपुर बहेड़ी, श्री सालिकराम इंटर कालेज भिलैईया, एसएम इंटर कॉलेज ईंध जागीर नवाबगंज, राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल खुली आलमपुर जाफराबाद ने अब तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रैक्टिकल के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इसके अलावा बदायूं के वीएम इंटर कालेज उझानी, शाहजहांपुर के स्वामी रामाधार हायर सेकेंड्री स्कूल और स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कालेज ने भी अंक अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed