फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘जब तक नहीं पड़ेगा रोड, नहीं मिलेगा तब तक वोट’

‘जब तक नहीं पड़ेगा रोड, नहीं मिलेगा तब तक वोट’

Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
‘जब तक नहीं पड़ेगा रोड, नहीं मिलेगा तब तक वोट’
बरेली। सड़क न बनने से आहत लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने संबंधी पोस्टर क्षेत्र में लगाए हैं। मठ लक्ष्मीपुर, हंसनगर और अवध धाम कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक से सड़क बनवाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उन लोगों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संजयनगर के बाद अब मठलक्ष्मीपुर, अवध धाम और हंसनगर कॉलोनी के लोगों ने खस्ताहाल सड़क की अनदेखी कर रहे नेताओं और नगर निगम को सबक सिखाने के लिए मतदान का बहिष्कार किया है। लोगों ने बताया कि मिनी बाईपास से अवध धाम, हंसनगर को जोड़ते हुए मठ लक्ष्मीपुर गांव को जाने वाली सड़क की स्थिति पिछले कई सालों से बहुत खराब है। बरसात के दौरान यहां इतने गड्ढे हो जाते हैं कि रास्ता ढूंढना मुश्किल हो जाता है। नाला अधूरा होने से इस समय भी पानी भरा हुआ है। वे लोग रोड के लिए कई बार विधायक और नगर निगम में गुहार लगा चुके है, लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब चुनाव का समय है, इसलिए उन लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। इसको लेकर चुनाव विरोधी बैनर भी जगह-जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन


लोगों की बात
कई बार मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। सांसद-विधायक ने भी ध्यान नहीं दिया, इसलिए अब चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं। - विपिन चौहान, मठ लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में कई बार शिकायत की तो नाला बनाने का काम शुरू हुआ, मगर उसे अधर में लटका दिया गया। अब यही नाला यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। - विशाल खरे, हंसनगर

पिछले कई साल से हम लोग सांसद, विधायक और नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। सरकार बदली, अफसर भी बदल गए, लेकिन सड़क की हालत नहीं बदल सकी। - राजेश कुमार, मठ लक्ष्मीपुर


मठ लक्ष्मीपुर हिंदू बहुल क्षेत्र है। सरकार बदली तो हमने सोचा था कि रोड की हालत भी बदल जाएगी। निगम अफसर और मेयर के पास भी गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। - रामभरोसे लाल, मठ लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed