{"_id":"5c8ab3dcbdec2213f6782cfd","slug":"11552593884-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के संग मनाया होली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के संग मनाया होली उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उड़ान एक प्रयास सामाजिक संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को एसबी इंटर कॉलेज के पास स्थित आर्य समाज अनाथालय में होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अनाथालय के बच्चों को होली के हर्षोल्लास से सराबोर कर उनके चेहरे पर खुशी लाना था। कार्यक्रम में बच्चों को होली के पकवान वितरित किए गए। साथ ही रंग और गुलाल के पैकेट दिए गए।
जत्था ब्रज धाम यात्रा पर रवाना
बरेली। सर्वजन समाज सहयोग समिति की ओर से संचालित राष्ट्र जागरण युवा संगठन के बैनर तले एक जत्था वनखंडीनाथ मंदिर से मथुरा ब्रज धाम यात्रा को रवाना हुआ। चौपुला पर राष्ट्रीय संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष रतन शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या, उपाध्यक्ष कीर्ति पांडे, राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज, सचिव सौरभ शर्मा आदि शामिल हैं।
सुधीर कुमार ‘चंदन’ बने जिला संरक्षक
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बृहस्पतिवार को सुधीर कुमार ‘चंदन’ को बरेली जिला संरक्षक नियुक्त किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा ने जारी मनोनयन पत्र में समाज को संगठित कर मजबूत बनाने की आशा जताई है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना, प्रदेश सचिव पुनीत जौहरी ने चंदन को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।