{"_id":"5c890deebdec22142773a6b8","slug":"11552485870-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से टकराने से बची श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से टकराने से बची श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ फतेहगंज पूर्वी। जैतीपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बूम को मंगलवार की रात एक बेकाबू कंटेनर ने तोड़ दिया और पटरी के नजदीक जाकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे से कुछ सेकेंड पहले ही श्रमजीवी सुपरफास्ट क्रॉसिंग से गुजरी थी। फाटक खुलता उससे पहले ही हादसा हो गया। आरपीएफ ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। टूटे हुए बूम की मरम्मत साढे़ बारह घंटे के बाद की जा सकी। इस दौरान गेट मैन ने स्लाइड रॉड की मदद से क्रॉसिंग को बंद कर ट्रेनों को कॉशन के साथ गुजारा।
रात 11.30 बजे बरेली जाने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट को गुजारने के लिए बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप के जैतीपुर रोड के क्रॉसिंग को केबिन मैन ने बंद कर दिया था। सूत्रों की मानें तो दस मिनट बाद करीब 11.40 पर श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजरी। केबिन मैन बूम को खोल पाता उसी समय शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आए कंटेनर ने बूम को टक्कर मारकर तोड़ दिया और ट्रैक के पास पहुंचकर खड़ा हो गया। बूम टूटने से बिलपुर स्टेशन के सभी सिग्नल फेल हो गए। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के सिपाहियों ने कंटेनर को मय चालक पकड़ लिया। रेल कर्मियों ने 12.30 घंटे की मशक्कत के बाद टूटे हुए बूम को दुरुस्त किया। इस दौरान ट्रेनों को स्लाइड रॉड की मदद से क्रॉसिंग बंद कर कॉशन देकर गुजारा गया। बुधवार को दोपहर 12.28 के बाद ही ट्रेनों को उनकी निर्धारित स्पीड से चलाया जा सका।