फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फ्लाईओवर का डिजाइन गलत, जाम से बचने को अंडरपास बनाएं

फ्लाईओवर का डिजाइन गलत, जाम से बचने को अंडरपास बनाएं

Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर का डिजाइन गलत, जाम से बचने को अंडरपास बनाएं
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर रोडवेज ने पेच फंसा दिया है। रोडवेज के अफसरों का कहना है कि सेतु निगम ने इस पुल का ऐसा नक्शा तैयार किया है कि रोडवेज और वर्कशाप की बसों को चौराहे से घूमकर आना होगा। इससे चौराहे पर हर वक्त जाम की स्थिति रहेगी। ऐसे में इस फ्लाईओवर बनाने का कोई फायदा नहीं। इस दिक्कत को देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने डीएम से रोडवेज की कार्यशाला के पास अंडरपास की जरूरत बताते हुए इसका लेटर भेजा है।
विज्ञापन

सेतु निगम इकाई-एक की टीम सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करा रही है। इस पुल के डिजाइन को लेकर आपत्ति जताते हुए रोडवेज अधिकारियोें का कहना है कि इस पुल का नक्शा बनाते हुए रोडवेज की वर्कशॉप का ध्यान ही नहीं रखा गया। जबकि बरेली-शाहजहांपुर रोड पर परिवहन निगम और रुहेलखंड डिपो की वर्कशाप हैं, जिसमें करीब 400 बसें हैं। सेटेलाइट बस स्टेशन भी यहीं बना हुआ है। यहां से हर रोज करीब 1000 से अधिक बसों का आवागमन होता है। जिस स्थान पर इन बसों की प्रवेश और निकासी होती है, वहां पर वर्तमान में एक कट है। इसी से बसों का आना-जाना होता है। पुल के निर्माण में इस जगह को बंद किया जाना प्रस्तावित है। इससे डिपो और कार्यशालाएं से निकलने वाली बसों को सेटेलाइट चौराहे से घूमकर निकलना होगा। बाहर से डीजल लेकर आने वाली बसों को भी गलत साइड से होकर गुजरना होगा। इससे यहां अक्सर जाम लगा रहेगा। पुल बन जाने के बावजूद लोगों को इससे कोई खास राहत नहीं मिलेगी। इस दिक्कत से बचने के लिए डिपो की कार्यशाला के प्रवेश मार्ग पर पुल के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से इस संबंध में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन


‘इस दिक्कत का समाधान कैसे होगा, रोडवेज और सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाकर इस पर जल्द ही वार्ता की होगी। फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ बता पाना मुमकिन नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed