फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेल्फ सस्पेक्ट स्वाइन फ्लू के मरीज ने की नोकझोंक

सेल्फ सस्पेक्ट स्वाइन फ्लू के मरीज ने की नोकझोंक

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ सस्पेक्ट स्वाइन फ्लू के मरीज ने की नोकझोंक
बरेली। पिछले दिनों स्वाइन फ्लू की आहट के बाद से अब तक करीब 18 एच1 एन1 के मरीज मिल चुके हैं, जिससे घबराए लोग हल्के जुकाम, बुखार और खांसी होने पर खुद को स्वाइन फ्लू का रोगी मान रहे हैं। आए दिन जिला अस्पताल में करीब दर्जन भर से अधिक मरीज खुद को स्वाइन फ्लू का मरीज बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण न होने पर भी जबरन जांच कराने की मांग कर रहे हैं, मना करने पर डॉक्टरों से तीखी नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में क्यारा से आए सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीज ने ओपीडी में स्वाइन फ्लू की जांच की मांग की। लक्षण सामान्य फ्लू के दिखाई देने पर उन्हें जांच से मना कर दिया गया, जिस पर वह ओपीडी से बाहर आकर हंगामा करने लगा। हालांकि, उसके परिजनों और स्टाफ ने उसे समझाकर शांत कराया। फिजिशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब आठ से 10 सामान्य फ्लू के शिकार मरीज खुद को स्वाइन फ्लू का मरीज बताकर जांच की मांग करते हैं। मना करने पर बहस करने लगते हैं। ऐसे में कई बार हंगामा होने की आशंका रहती है। मामला जिला अस्पताल के उच्चाधिकारियोें के संज्ञान में भी है। उन्होंने मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान बढ़ने पर सर्दी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, पेट संबंधी समस्याएं होने की जानकारी दी। साथ ही, बढ़ते तापमान से स्वाइन फ्लू के वायरस का असर कम होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed