फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुबह हुआ पेपर, संकलन केंद्र पर शाम को जमा हुईं उतरपुस्तिकाएं

सुबह हुआ पेपर, संकलन केंद्र पर शाम को जमा हुईं उतरपुस्तिकाएं

Thu, 14 Feb 2019 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सुबह हुआ पेपर, संकलन केंद्र पर शाम को जमा हुईं उतरपुस्तिकाएं
फोटो--10 व 11
विज्ञापन


सुबह हुआ पेपर, संकलन केंद्र पर शाम को जमा हुईं उत्तरपुस्तिकाएं
केंद्र व्यस्थापक का जवाब तलब, बरेली बोर्ड कार्यालय की टीम ने भी छापा मारा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में नकल माफिया हावी होते नजर आ रहे हैं। यहीं वजह है कि सुबह की पाली में हुए अंग्रेजी के पेपर की उत्तर पुस्तिकाएं शाम तीन बजे जीआईसी स्थित संकलन केंद्र पर पहुंची। इसको लेकर केंद्र व्यस्थापक का जवाब तलब किया गया है। बरेली बोर्ड कार्यालय की टीम ने भी परीक्षा सेंटरों पर छापा मारा। वहीं गुरुवार को 4264 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
इतनी सख्ती के बाद भी कुछ परीक्षा केंद्र नकल माफिया से आर्थिक समझौते के आधार पर जिला प्रशासन को गुमराह करने की फिराक में लगे हुए हैं। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर था, जो सवा 11 बजे खत्म हो गया। इसके बाद में 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तक पर बने परीक्षा केंद्रों की ओर से सवा दो बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर दी गई। वहीं शहर से महज 10 किलोमीटर दूर बने सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज से शाम तीन बजे जीआईसी संकलन केंद्र पर कॉपी पहुंची, जिसको जमा करने से कर्मचारियों ने मना कर दिया। मामला डीआईओएस के पास पहुंचा, तो डीआईओएस के हस्तक्षेप के बाद में उत्तर पुस्तिकाएं जमा की गई। सूत्रों की मानें तो ये उत्तर पुस्तिकाएं करीब दोपहर ढाई बजे सील की गई और महज आधे घंटे के अंदर संकलन केंद्र पहुंच गई, जो शासन की नकलविहीन परीक्षा कराने की मंशा पर सवाल खड़ा कर रही हैं। इसी विद्यालय की ओर से बुधवार की शाम को हुई परीक्षा की भी उत्तर पुस्तिकाएं देर से संकलन केंद्र भेजी गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसमें 32820 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3880 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में इंटरमीडिएट की बही खाता, कृषि वनस्पति, व्यावसायिक शिक्षा वर्ग समेत अन्य विषय में 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं शाम की पाली में गृहविज्ञान की हुई परीक्षा में 3926 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 297 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। गुरुवार को बरेली बोर्ड कार्यालय की टीम ने जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा, साथ ही परीक्षा को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। वहीं डीआईओएस राममूरत ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। वहां सारी व्यवस्थाएं ठीक मिली। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन

सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज की उत्तर पुस्तिकाएं काफी देर से पहुंची। इसकी जानकारी होने पर केंद्र व्यस्थापक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed