{"_id":"5c5f30c2bdec2211ac1af106","slug":"11549742274-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाहुबली नेता का लोकसभा चुनाव लड़ना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाहुबली नेता का लोकसभा चुनाव लड़ना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जनपद के एक बाहुबली नेता का लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वह अपने समर्थकों को घर बुलाकर इस तरह के संकेत भी दे चुके हैं। उनकी लोकसभा सीट सहयोगी दल को जाने की वजह से अपनी पार्टी में टिकट मिलने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते वह नेताजी नया आशियाना तलाश चुके हैं। नए घर से उनका टिकट भी तय माना जा रहा है।
कई लोकसभा चुनाव लड़ चुके बरेली के एक बाहुबली नेता को इस बार अपनी पार्टी से टिकट मिलने की संभावनाएं धूमिल नजर आने लगी हैं क्योंकि उनकी अपनी लोकसभा सीट सहयोगी दल को जाने की चर्चा है। हालांकि हाईकमान स्तर पर यह अभी तय नहीं है कि कौन सी लोकसभा सीट पर किस दल का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, लेकिन नेताजी को अपनी पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है। जिस दल में नेताजी हैं, उसमें एक-दो अन्य दावेदार भी टिकट मांग रहे हैं। इसलिए नेताजी ने अपने समर्थकों को बुलाकर किसी दूसरे दल से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। सूत्रों की मानें तो नेताजी की बातचीत एक बड़े राजनीतिक दल से चल रही है। बहुत कुछ संभावना है कि वह चुनाव आचार संहिता लगने से पहले उस दल में शामिल हो जाएं और लोकसभा प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएं। वह नेताजी अपने कार्यकाल में बाहुबली के तौर पर जाने जाते थे। मगर, वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। वह अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में भी बहुत कम नजर आए। मगर, अंदरखाने कुछ समय से उनकी सक्रियता लखनऊ और दिल्ली में बढ़ गई है। उनके जल्द ही दल बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है।