{"_id":"5c44acf1bdec2213dd6da82c","slug":"11548004593-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को एक रुपये में चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को एक रुपये में चाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कांशीराम आवास कॉलोनी ईदगाह में रहने वाले 77 वर्षीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी सरयू प्रसाद रस्तोगी ने एक अनूठी पहल की है। महंगाई के इस दौर में गरीबी के चलते कोई भूखे पेट न रह जाए, इसके लिए वह एक रुपये में चाय और पांच रुपये में भोजन मुहैया करा रहे हैं।
वह इमरजेंसी के दौरान दो साल तक जेल में रहे थे। इसके अलावा वह सेवा भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। सेवा भारती के सहयोग से उन्होंने इस मुहिम को शुरू किया है। सर्दी को देखते हुए वह एक रुपये में अदरक वाली चाय दे रहे हैं। इसके अलावा खाने के लिए गरीबों को पांच रुपये में पांच पूड़ी और सब्जी का पैकेट देते हैं। यह काम वह कांशीराम आवास कॉलोनी ईदगाह के पास स्थित उद्यान विभाग आवास में पिछले दो महीने से कर रहे हैं। इसका लाभ अधिकाधिक गरीबों को मिल सके। इस सोच के साथ उन्होंने अब प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है। उनकी इस पहल की शुरूआत में उनके साथ समाजसेवी दीपक अग्रवाल, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, जिला मंत्री सूर्य कांत शंखधार, अशोक शर्मा, लोकशंकर, अरुण भारद्वाज, योगेंद्र सब्बर बाल, अरुण बाजपेई भी हौसला अफजाई में साथ हैं। सरयू प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि ये काम वह गरीबों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन चाय और खाना निशुल्क वितरित करेंगे।