{"_id":"5c2536b6bdec2256dc68b9d4","slug":"11545942710-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमैटिक कार ब्रेक सिस्टम से लगेगा सड़क दुर्घटना पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमैटिक कार ब्रेक सिस्टम से लगेगा सड़क दुर्घटना पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के छात्र तनिष्क गुलाटी ने एक ऐसा ऑटोमैटिक सिस्टम बनाया है, जो सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने का कार्य करेगा। बनाई गई डिवाइस को उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ‘इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम’ में शामिल करने के लिए भेजा है। यह डिवाइस 31 दिसंबर को एसबी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगी।
प्राचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने बताया कि तनिष्क को ‘ऑटोमैटिक कार ब्रेक सिस्टम’ प्रोजेक्ट के लिए दस हजार रु पये स्कॉलरशिप भी मिली है। बताया कि अक्सर लोग हड़बड़ाहट में वाहन चलाते समय ब्रेक लगाना भूल जाते हैं और एक्सीडेंट का शिकार होते हैं। यह डिवाइस एक निर्धारित मानक से अधिक रफ्तार होने पर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित कर देगी, इससे दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के लिए एकेडमिक डायरेक्टर रणवीर सिंह रावत ने तनिष्क को शुभकामना दी है।