फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शेल्टर होम

शेल्टर होम

Sun, 09 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
शेल्टर होम
बरेली। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी शनिवार को शेल्टर होम की जरूरत का आकलन करने पहुंची। टीम ने डूडा अधिकारियों के साथ फरीदपुर और बहेड़ी में इसकी आवश्यकता का आकलन किया। रविवार को आंवला और हरूनगला के निर्माणाधीन शेल्टर होम का निरीक्षण होगा। इसके बाद नगर निगम के रैन बसेरों को भी शेल्टर होम में बदलने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

शहरी बेघरों को आश्रय मुहैया कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट काफी गंभीर है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जमकर फटकार भी लगाई थी। इसके बाद शहरी क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक शेल्टर होम बनाने की कवायद शुरू की गई है। बरेली में फिलहाल फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला और हरूनगला में शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसमें हरूनगला में शेल्टर होम का काम लगभग समाप्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट की एक कमेटी डॉ. विनोद यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित स्थलों एवं निर्माणाधीन शेल्टर होम की उपयोगिता एवं सुविधाओं का आकलन करने बरेली पहुंची है। शनिवार को टीम ने फरीदपुर एवं बहेड़ी का दौरा कर दोनों ही स्थानों पर शेल्टर होम की जरूरत को हरी झंडी दे दी। रविवार को यह टीम हरूनगला के निर्माणाधीन शेल्टर होम और आंवला में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेगी। पीओ डूडा विनय कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का मकसद है कि बेघरों को जहां सहारा दिया जाए, वह मानवीय गरिमा से युक्त हो। वहां प्रत्येक व्यक्ति के लिए कम से कम पांच गुणा दस फुट की जगह हो एवं रसोई समेत अन्य सुविधाएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed