फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहेड़ी, फरीदपुर समेत पांच सीएचसी एनसीडी क्लीनिक में होंगी तब्दील

बहेड़ी, फरीदपुर समेत पांच सीएचसी एनसीडी क्लीनिक में होंगी तब्दील

Wed, 05 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बहेड़ी, फरीदपुर समेत पांच सीएचसी एनसीडी क्लीनिक में होंगी तब्दील
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बहेड़ी, फरीदपुर समेत पांच सीएचसी को नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज (एनसीडी) क्लीनिक में विकसित किया जा रहा है। यहां 40 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई मशीनों को लगाया जाना है, जिससे सीएचसी पर ही डायबिटीज, हाइपर टेंशन, किडनी की जांचें समेत कई सुविधाएं मिल सकेंगी। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, सीवीडी एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) कार्यक्रम के तहत यह प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन का स्टाफ भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा ने हाइपर टेंशन मैनेजमेंट इनिशिएटिव के तहत 18 साल से अधिक उम्र वर्ग के लोगों में हाइपर टेंशन, कैंसर बीमारी के लक्षण तलाशने का काम शुरू कर दिया है। बीमारी मिलने पर संबंधित मरीज को एनसीडी क्लीनिक पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री है। उन्होंने बताया कि जैम पोर्टल के जरिये 40 लाख रुपये लागत के मेडिकल उपकरण खरीदे गए हैं, जिसमें ईसीजी मशीन, ब्लड मिक्सअप, आटो क्लेब मशीन एंड ड्रम, यूरिन एनालाइजर समेत कई उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एनसीडी क्लीनिक पर डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाइपर टेंशन, लीवर की बीमारी, किडनी और आंखों की बीमारी का इलाज कराया जाना है। इससे जिला अस्पताल तक मरीजों को नहीं आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed