फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सहकारी समितियों से डीएपी-यूरिया अचानक गायब

सहकारी समितियों से डीएपी-यूरिया अचानक गायब

Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों से डीएपी-यूरिया अचानक गायब
 रबी बुवाई से ठीक पहले सहकारी समितियों से यूरिया-डीएपी और एनपीके अचानक गायब हो गई है। हालांकि कृषि गोदाम यूरिया से भरे पड़े हैं। ग्रामीण इलाकों में कृत्रिम कमी का प्राइवेट दुकानदारों ने पूरा फायदा उठाते हुए खाद की कालाबाजारी शुरू कर दी है। किसानों को तय रेट से 10 से 15 प्रतिशत अधिक रेट पर यूरिया, डीएपी और एनपीके बेची जा रही है। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

जनपद में 142 साधन सहकारी समितियों से रबी और खरीफ सीजन में किसान खाद उठाते हैं। इस बार कृषि गोदामों पर यूरिया-डीएपी और एनपीके का पर्याप्त स्टाक हैं, लेकिन इनसे किसान खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि प्रत्येक ब्लॉक में एक ही कृषि गोदाम है। साधन सहकारी समितियों के सचिव एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते समितियोें पर ताला लगा है। छह उर्वरक कंपनियों से खाद सहकारी समितियों तक नहीं पहुंच पाई है। इफको की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी गड़बड़ाने से डीएपी-यूरिया की सप्लाई बाधित है। यूरिया-डीएपी और एनपीके की कमी से किसान रबी सीजन में गेहूं और सरसों समेत अन्य फसलों की बुवाई लेट हो रही है। आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज, बिथरी, फरीदपुर, भोजीपुरा, रामनगर, विशारतगंज, आलमपुर जाफराबाद समेत अधिकांश एरिया में सहकारी समितियों से खाद न मिलने से प्राइवेट दुकानदार तय रेट से अधिक दामों पर उर्वरक बेच रहे हैं। किसान 10 से 15 प्रतिशत अधिक दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


खाद स्टाक की स्थिति
सहकारी समितियों पर भेजी जाने वाली खाद
यूरिया 3078 मीट्रिक टन
डीएपी 1846 1631 मीट्रिक टन
एनपीके 3985 मीट्रिक टन
बफर में स्टाक (अतिरिक्त के तौर पर)
यूरिया- 3352 मीट्रिक टन
डीएपी 1131 मीट्रिक टन
एनपीके 651 मीट्रिक टन

वर्तमान में मौजूद कुल खाद का स्टाक
यूरिया 6430 मीट्रिक टन
डीएपी 2762 मीट्रिक टन
एनपीके 4636 मीट्रिक टन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed