{"_id":"5b9582ec867a557e86016e30","slug":"11536525036-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रों में भरा पानी, आबादी में घुसकर दहशत फैला रहे बिज्जू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रों में भरा पानी, आबादी में घुसकर दहशत फैला रहे बिज्जू
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कब्र में रहकर शवों को खाने वाले कब्र बिज्जू बरसात के दौरान कब्रिस्तानों में पानी भरने के चलते आबादी क्षेत्र में घुस आए हैं। इसके चलते लोग दहशत में हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं ये जानवर हमला न कर दें। वन विभाग में भी लोगों ने शिकायत की लेकिन अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया।
अलखनाथ मंदिर, तुलसी मठ, नीलकंठ धाम कॉलोनी, बारादरी में इन दिनों कब्र बिज्जू का आतंक छाया हुआ है। छोटे बच्चों पर हमला करने के डर से लोग छतों पर लाइट जलाकर शाम सात बजे से रात तीन बजे तक निगरानी कर रहे हैं। निवासियोें के मुताबिक पास ही बंसवारी है। वहां एक दर्जन से अधिक बिज्जू हैं और वे दीवार के सहारे घरों में घुस आते हैं। इनके डर से छतों पर लोगों ने सोना छोड़ दिया है। कई बार यह डरावनी आवाज भी निकालते हैं। स्टेशन रोड के पास स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी, स्टेशन रोड स्थित कालोनी के पास भी कब्र बिज्जू का आतंक है।
कॉलानी वालों से बात
नीलकंठ धाम निवासी मीतू सिन्हा, डॉ. विशाल, महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने बांस के पेड़ हैं। बाउंड्री की दीवार और सड़क पर शाम को दिखता भी है। अनुराग वर्मा ने बताया कि उनकी छत पर बिज्जू दिखा। भगाने पर नहीं भागा तो कुत्ते को उस पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
तुलसीमठ निवासी निकिता, नेहा, नमिता, गीता और हेमा ने बताया कि मठ की सड़कों के किनारे झाड़ियां हैं। इनमें से होते हुए बिज्जू मठ के बाहर सड़क पर आ जाता है। गीता ने बताया कि परिवार में एक सदस्य को ट्रेन से बाहर जाना था लेकिन बाथरूम में बिज्जू घुस गया। उसे भगाने के चक्कर में ट्रेन छूट गई।
कुत्ते के बच्चों को मारकर खा गया
बरेली कॉलेज में पिछले दिनों कब्र बिज्जू कुत्ते के चार बच्चों को मार कर खा गया था। छात्र भी यह देख दहशत में आ गए थे। शिक्षकों की मानें तो कैंपस में आए दिन ही कब्र बिज्जू नजर आते हैं, मगर अब तक किसी पर हमला नहीं किया।
फोटो बातचीत : आग, पानी से भी नहीं डरा
तुलसीमठ निवासी धीरज पंत ने बताया कि उनके घर के बाथरूम में बिल्ली जैसा दिखने वाला जीव बैठा था। झाडू़ से उसे भगाना चाहा तो उसकी चीख सुनकर रूह कांप गई। भगाने के लिए उस पर पानी फेंका, आग से डराया लेकिन वह नहीं भागा।
कब्र बिज्जुओं ने बच्चे पर बोला हमला, घरवालों ने बचाया
बहेड़ी। थाने के पुराने भवन में डेरा डाले कब्र बिज्जुओं के झुंड ने बस्ती के एक मकान में घुसकर बच्चे पर हमला बोल दिया। घरवालों ने लाठी-डंडे लेकर कब्र बिज्जुओं को दौड़ाकर बच्चे की जान बचाई।
थाने के पुराने भवन में ऊंची- ऊंची घास, पेड़-पौधे उग आने से वह जंगल जैसा हो गया है। इस कारण यहां सांप, कब्र बिज्जू, नेवलों ने डेरा डाला हुआ है। ये जीव अक्सर घरों में घुस जाते हैं। शनिवार रात रात अब्दुल सलाम के घर में कब्र बिज्जुओं का झुंड घुस आया। बिस्तर पर लेटे मोहम्मद आहिल (6) पर झपटे, मगर घरवालों ने देख लिया और लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ा लिया। इस पर कब्र बिज्जू झाड़ियों में जाकर छिप गए।
लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कब्र बिज्जू मनुष्यों का हानि नहीं पहुंचाता है। जिन इलाकों में यह दिखाई दिया है वहां के लोग इसपर हमला न करें इससे वह भी हमलावर हो सकता है। - भरत लाल, जिला वन अधिकारी