{"_id":"5b6ddf8a4f1c1b54638b7741","slug":"11533927306-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन 18 को चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन 18 को चलेगी
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया गोरखपुर (04406/04405) के बीच एक जोड़ी विशेष गाड़ी का संचालन करने जा रहा है। यह विशेष ट्रेन केवल एक फेरा लगाएगी।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-दरभंगा (04406) विशेष गाड़ी दिल्ली से 18 अगस्त को चलेगी। यह गाड़ी दिल्ली से 11.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर रुकते हुए लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए 19 अगस्त को 09.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दरभंगा से ट्रेन की वापसी (04405) 19 अगस्त को होगी। 20 अगस्त को उक्त स्टेशनों से गुजरते हुए दिल्ली 12.40 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के दस, साधारण श्रेणी के चार तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 19 कोच होंगे।