फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid for polythene in Shayamganj

श्यामगंज में थोक दुकान पर मारा छापा तो भिड़ा व्यापारी

Wed, 18 Jul 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 18 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Raid for polythene in Shayamganj
नगर निगम की टीम ने श्यामगंज में पॉलिथीन के थोक दुकानदार के यहां छापा मारा तो वह टीम से भिड़ गया। काफी देर विवाद होने के बाद टीम ने यहां से तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। दुकानदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। मगर इस विवाद के बीच अन्य थोक कारोबारियों ने अपनी दुकानों से पॉलिथीन गायब कर दी। अभियान के दौरान कुल 10.5 हजार रुपये का जुर्माना दुकानदारों पर लगाया गया। अजंता स्वीट्स समेत कई कारोबारियों के यहां जांच की गई।
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार शाम नगर निगम की टीम श्यामगंज पहुंची। अजंता स्वीट्स और एके ट्रेडर्स के यहां जांच में पॉलिथीन नहीं मिली। इसके बाद व्यापार मंडल कार्यालय के पास पॉलिथीन के थोक कारोबारी राजीव के यहां छापा मारकर तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। राजीव ने टीम की कार्रवाई का यह कहकर विरोध किया कि ये पॉलिथीन मार्केट से वापस आई है, इसे बेचा नहीं जा रहा है। मगर टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और गोदाम में रखी करीब तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर ली। पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। गाला एजेंसी से भी पॉलिथीन जब्त की गई और दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया। जैनुबुल हुसैन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कुछ अन्य दुकानों पर भी जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


विवाद में उलझाकर गायब की पॉलिथीन
श्यामगंज में पॉलिथीन के थोक कारोबारी राजीव के यहां कार्रवाई के दौरान विवाद करके टीम को उलझाया गया। इस दौरान टीम करीब आधा घंटा तक वहां फंसी रही और इसका फायदा उठाकर अन्य थोक व्यापारियों ने पॉलिथीन गायब कर दी। निगम टीम जब इन दुकानों पर पहुंची तो पॉलिथीन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जन भर विभागों की जिम्मेदारी पर निगम ही कर रहा छापामारी
शासन से जारी अधिसूचना के अनुसार 12 विभागों के अधिकारियों को छापामारी करने का अधिकार दिया गया है। इसमें जिला प्रशासन से डीएम, एडीएम एवं एसडीएम, स्थानीय निकाय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उपनिदेशक पर्यावरण, सीएमओ एवं चिकित्सा अधीक्षक, जीएसटी अधिकारी, वन विभाग, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, पर्यटन विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक, खाद्य एवं सुरक्षा निरीक्षक, औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं। मगर शहर में नगर निगम के अलावा इनमें से किसी विभाग का कोई भी अधिकारी छापामारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed