फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं बंट रहा पचास फीसदी सब्सिडी वाला धान बीज

नहीं बंट रहा पचास फीसदी सब्सिडी वाला धान बीज

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं बंट रहा पचास फीसदी सब्सिडी वाला धान बीज
सब्सिडी वाला बीज न मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन

बाजार से खरीदना पड़ रहा है महंगा बीज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सरकारी सेंटरों पर आपूर्ति हो जाने के बावजूद पचास फीसदी सब्सिडी वाले धान के बीज की बिक्री नहीं हो पा रही है। इस संबंध में कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि पोर्टल चालू होने में काफी देरी हुई, इससे बीज की बिक्री में देेरी हो रही है। उधर, सब्सिडी वाला बीज न मिलने से किसानों को महंगे रेट पर बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है।

पिछले माह शासन ने पचास फीसदी सब्सिडी पर बिक्री के लिए 724 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध कराया था। मोटे और मध्यम श्रेणी धान के बीज का रेट 3520 रुपये और बासमती का 4890 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग ने सरकारी केंद्रों पर भले ही बीज भिजवा दिया हो, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, चूंकि पौध डालने का समय आ चुका है, इसलिए मजबूरी में बाजार से बगैर सब्सिडी वाला बीज खरीदना पड़ रहा है। इधर, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग का पोर्टल नहीं खुल रहा है। यह दिक्कत सभी जिलों में है, इसलिए बीज की बिक्री नहीं हो पा रही है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पोर्टल ने एक-दो दिन पहले ही काम करना शुरू किया है। अब बीज की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed