{"_id":"5abfd00c4f1c1bbe618b4d38","slug":"11522520076-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जाके बल से गिरिवर कांपे, रोग-शोक जाके निकट न झांके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जाके बल से गिरिवर कांपे, रोग-शोक जाके निकट न झांके’
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
हनुमान जन्मोत्सव पर सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में रात सवा नौ बजे महाआरती हुई। इससे पहले सुंदरकांड का पाठ और भजन कीर्तन किया गया।
मंदिर समिति और हिंदू समाज कल्याण समिति और की ओर से हुए कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन हुए। इसमें भजन गायक ने, ओ मेरी लाज तुम्हारे हाथ पवन सुत अंजनि के लाला.. भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अलखनाथ मंदिर के महंत कालूगिरि और अन्य संत समाज ने रात सवा नौ बजे महाआरती की। इससे पहले श्रीराम स्तुति की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त हाथों में दीपक लेकर महाआरती में शामिल हुए।
शिवसेना की ओर से किला फाटक स्थित हनुमान मंदिर में शाम को हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बाद में महाआरती की गई। इसमें दिवाकर आर्य और जिला प्रमुख राजेंद्र कुमार बंटू सिंह समेत तमाम शिवसैनिक शामिल रहे। शिवसैनिक, भवानी सैनिक और व्यापारियों की ओर से ब्रह्मदेव दुर्गा मंदिर सिकलापुर में शाम सात बजे महाआरती हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर भवानी सेना प्रमुख माधुरी शर्मा, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा, सचिव राजाराम कश्यप, श्री निवास मिश्रा आदि शामिल रहे।