फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुदेशिया फाटक के आसपास से अवैध झोपड़ियां हटाईं

कुदेशिया फाटक के आसपास से अवैध झोपड़ियां हटाईं

Thu, 31 Aug 2017 01:37 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुदेशिया फाटक के आसपास से अवैध झोपड़ियां हटाईं
बरेली।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बुधवार को चलाए गए अतिक्रमण अभियान में इज्जतनगर कुदेशिया फाटक के आसपास से झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। सालाें पहले बनाई गईं झोपड़ियों को हटाते समय काफी विरोध भी हुआ। अभियान में 30 से अधिक कब्जों को तोड़ा गया और सामान जब्त किया गया। इस दौरान टीम ने 12 हजार रुपये की वसूली भी की।
आईवीआरआई और शहामतगंज फ्लाईओवर के नीचे हो रहे अतिक्रमण पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम ने अभियान चलाना शुरू किया। बुधवार को कुदेशिया फाटक से लेकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। ठेले, काउंटर, टिन शेड, खोखे और गलत ढंग से बनी दीवारों को तोड़ दिया गया। आठ अवैध झोपड़ी ध्वस्त की गईं। इस दौरान लोगाें ने हंगामा किया तो पुलिस की मदद लेनी पड़ी। अभियान में अतिक्रमण प्रभारी यूके वर्मा, रिक्षपाल सिंह, अनुज कुमार, जयपाल पटेल, हीरालाल, आनंद स्वरूप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


रेता-बजरी के कारोबारियाें पर जुर्माना
सड़क पर अवैध बजरी का कारोबार करने वाले राजन और अजय से 5- 5 हजार रुपये की वसूली की गई। जुबेर ने भी सड़क पर इंजन रखकर कब्जा कर रखा था, इनसे 2000 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed