फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   115 Drivers Fined for Drunk Driving in Bareilly

Bareilly News: नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, 115 चालकों के चालान, 11.50 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 12 May 2026 11:42 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 12 May 2026 11:42 AM IST
सार

बरेली जिले में यातायात पुलिस ने दो दिन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तीन हजार से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 115 वाहन चालक नशे में पाए गए। इन पर कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
115 Drivers Fined for Drunk Driving in Bareilly
यातायात पुलिस ने दो दिन चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में नौ और दस मई को अभियान चलाकर 3,750 वाहनों की जांच की गई। नशे में वाहन चलाते पाए गए 115 चालकों के चालान काटे गए। 11.50 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि यातायात निदेशालय के निर्देश पर नौ और दस मई को रात आठ से 11 बजे तक ठिरिया खेतल, मुड़िया, दोहना, लभेड़ा और फरीदपुर टोल प्लाजा पर यह अभियान चलाया। ठिरिया खेतल टोल प्लाजा पर 600 वाहनों की जांच कर 20 के चालान काटे गए। दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। मुड़िया टोल प्लाजा पर 640 वाहनों की जांच कर 22 वाहनों के चालान कर 2.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


दोहना टोल प्लाजा पर सर्वाधिक 1320 वाहनों की जांच कर 25 के चालान किए गए। ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। लभेड़ा टोल प्लाजा पर 610 वाहनों की जांच कर 29 का चालान किया गया। 2.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। फरीदपुर में 580 वाहनों की जांच कर 19 के चालान काटे गए। 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर शोर मचाने वाले 292 वाहनों का चालान, 13.54 लाख का जुर्माना
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर जिले में नौ और दस मई को मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसके तहत कुल 292 वाहनों का चालान कर 13.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि अभियान के तहत कुल 8,101 वाहनों की जांच कर यह कार्रवाई की गई। मॉडिफाइड साइलेंसर के सर्वाधिक 158 चालान किए गए। प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 132 वाहनों के चालान किए गए। हूटर के भी दो चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed