फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1,137 people registered for the benefit of OTS in two days

Bareilly News: ओटीएस के लाभ के लिए दो दिन में 1,137 लोगों ने कराया पंजीकरण

Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
1,137 people registered for the benefit of OTS in two days
शहर में 40 हजार उपभोक्ताओं पर 62 करोड़ से ज्यादा का बकाया
विज्ञापन

बरेली। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के लिए दो दिन में 1,137 लोगों ने पहले चरण में पंजीकरण कराया है। इनमें 549 शहरी और 768 ग्रामीण वितरण खंड के उपभोक्ता शामिल हैं। अकेले शहरी वितरण खंड में 40 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल का 62 करोड़ से ज्यादा बकाया है। शहरी क्षेत्र में ही बिजली बिलों में गड़बड़ी की भी ज्यादा शिकायतें हैं।

ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। पहला चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा एक से 15 जनवरी और तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। पहले चरण में पंजीकरण कराने पर 100, दूसरे में 80 और तीसरे में सरचार्ज में 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा चार से 10 किस्तों में भुगतान की भी सुविधा है। अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि ओटीएस का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दो दिन में पहले चरण में लाभ लेने के लिए शहरी और ग्रामीण खंड में 1,137 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed