फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो डिग्री पारा गिरा, आज हल्की बारिश के आसार

पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो डिग्री पारा गिरा, आज हल्की बारिश के आसार

Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो डिग्री पारा गिरा, आज हल्की बारिश के आसार
बरेली। पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके चलते मौसम ने एक बार फिर करवट बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक धूल भरी आंधी आने, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे पहले तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। रविवार को घटकर 39.1 डिग्री रह गया, जो सामान्य था। सुबह 5.24 बजे सूर्योदय होते ही हल्की हवा चली और कुछ देर के लिए आसमान में बादल छा गए। धूप की तीव्रता कम थी। हालांकि दोपहर तक धूप अपने चरम पर थी। शाम को धूल भरी तेज हवा चली और कुछ देर के लिए आसमान में दोबारा बादल छा गए। सूरज की लुकाछिपी का खेल जरूर चला, लेकिन बारिश नहीं हुई। रात में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि 13 से 16 मई तक दो बार पश्चिमी विक्षोभ आएगा। पहली बार का पश्चिमी विक्षोभ रविवार से सक्रिय हो गया। इसका असर सोमवार को आसमान में गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ने के रूप में सामने आएगा। धूल भरी आंधी भी आ सकती है। 14 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद धूल भरी आंधी या गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 मई को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन आधी रात से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते 16 मई को एक बार फिर से धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। आसमान में गरज चमक भी दिखेगी। 17 और 18 मई को आसमान साफ रहने के संकेत हैं। रोजाना की तरह धूप निकलेगी लेकिन दिन में हल्की मध्यम गति की हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed