फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुआयना करने के लिए नहीं आई ज्वाइंट कमेटी

मुआयना करने के लिए नहीं आई ज्वाइंट कमेटी

Tue, 30 Apr 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मुआयना करने के लिए नहीं आई ज्वाइंट कमेटी
बरेली। पटरी से उतरे इंजन की जांच के करने के लिए ज्वाइंट कमेटी मुआयना करने के लिए तीन दिन बाद भी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इंजन की ओवर हालिंग होनी थी, इसके बाद उसे पटरियों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंजन की जांच करने के लिए मंडलीय कार्यालय से ज्वाइंट कमेटी तीन दिन बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इंजन अभी भी खड़ा हुआ है। टीम के मुआयना करने के बाद ही रिपोर्ट बनाई जाएगी जिससे पता चलेगा कि पटरी में क्या कमी थी। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इंजन पीओएच (पीरिओडिक ओवर हाल) 22 अप्रैल को होना था, लेकिन रेलवे सभी मानकों का ताक में रखते हुए इंजन को पटरियों पर दौड़ा रही थी। यह इंजन बरेली बांदीकुई पैसेंजर में लगना था। घटना वाले दिन आरपीएफ, टेक्निकल अनुभाग और स्टेशन अधीक्षक ने ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद भेज दी जिसमें प्वाइंट न बनने का जिक्र किया था। इसके बाद भी अभी तक मुआयना नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को शंटिंग करता हुआ इंजन यार्ड के पास पर पटरी से उतर गया था। शाम सात बजे हुई इस घटना से मुरादाबाद डिवीजन में हड़कंप मच गया था। एडीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस इंजन को रात 9.05 बजे बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को लेकर जाना था। हादसे के बाद डाउन लाइन पर बाधित हुआ यातायात देर रात तक बहाल नहीं हुआ था। हालांकि स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने प्रथमदृष्टया प्वाइंट मैन को हादसे के लिए दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed