फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार घंटे से लगा जाम हरियाणा पुलिस ने पांच मिनट में खुलवाया

चार घंटे से लगा जाम हरियाणा पुलिस ने पांच मिनट में खुलवाया

Mon, 22 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे से लगा जाम हरियाणा पुलिस ने पांच मिनट में खुलवाया
बहेड़ी। नरायन नगला रोड पर ट्रक चालकों की मनमानी के चलते चार घंटे से लगा जाम हरियाणा पुलिस ने महज पांच मिनट में खुलवा दिया। दरअसल, कस्बे में इस समय वेयर हाउस में भंडारण के गेहूं लेकर जाने वालों ट्रकों की लाइनें लगी हैं। ट्रक चालकों ने मनमानी और जल्दी नंबर आने के चक्कर में बेतरतीब वाहन खडे़ कर दिए हैं, जिससे शीशगढ़ रोड पर दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। उधर, हरियाणा की फोर्स को थाने में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करानी थी। करीब चार बजे फोर्स की बस इस जाम में तीन घंटे से फंसी हुई थी। फोर्स के जवानों ने जाम लगा रहे ट्रक चालकों पर जब सख्ती दिखाई तो महज पांच मिनट में ही जाम खुल गया। सारे ट्रक सड़क के किनारे लाइन लगाकर खडे़ हो गए। मंडी समिति सचिव ने बताया कि वह कई बार थाना पुलिस को इस बाबत लिखकर दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed