{"_id":"5cb8e17ebdec2213e80718bb","slug":"111555620222-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को पीएम की सभा, सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को पीएम की सभा, सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी की 20 अप्रैल को शाम 6.05 से देवचरा में होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा सहित दूसरे जरूरी इंतजामों को युद्घस्तर पर पूरा कराए जाने के आदेश सभी विभागों के अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके अलावा पीएम के सभा स्थल देवचरा से त्रिशूल एयरबेस तक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को ब्लू बुक के अनुसार पीएम की सुरक्षा को लेकर गाइड लाइंस जारी कर दी गई है।
गुरुवार शाम को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने अपने सभागार में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को बुलाकर पीएम की सुरक्षा को लेकर गहन मंथन किया। कमिश्नर ने एसपीजी व डीएम सहित पुलिस और प्रशासन सहित दूसरे विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पीएम की चुनावी जनसभा और उनके काफिले के कार से त्रिशूल एयरबेस तक जाने की तैयारियों की जानकारी ली। कमिश्नर ने बताया कि बताया पीएम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।