{"_id":"5c86c494bdec22493442d783","slug":"111552336020-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्योहार पर लोगों के घर जाने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें मंगलवार से शुरू कर दीं। हालांकि, अब तक लोगों ने रिजर्वेशन नहीं कराया है। जानकारों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने का निश्चित समय न होने की वजह से लोग आरक्षण नहीं करा रहे हैं।
स्पेशल ट्रेनें 11 से 22 मार्च तक चलेंगी। 31 मार्च तक रुटीन की ट्रेनें निरस्त होने से स्पेशल ट्रेनों को रूट क्लीयर मिलने की संभावना है, जिससे त्योहार पर यात्री समय पर घर पहुंच सकेंगे। नंगलडैम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार को नंगलडैम से रात 11.45 और मंगलवार को लखनऊ से रात साढे़ नौ बजे चलेग्री। यह ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ जाएगी। आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 9.05 बजे आनंद विहार से और बुधवार और शुक्रवार को शाम 7.50 बजे लखनऊ से चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को भटिंडा से रात 8.50 और सोमवार को वाराणसी से रात 9.20 बजे चलेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, बमाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से रविवार रात 11.30 बजे और मंगलवार रात सुबह छह बजे वाराणसी से चलेगी। ट्रेन ऊधमपुर, जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।