{"_id":"5c7d72f8bdec2214787e21d4","slug":"111551725304-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वसूली- 26 दिन में वसूलने होंगे 23 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वसूली- 26 दिन में वसूलने होंगे 23 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 26 दिन बचे हैं। टैक्स वसूली के लिए नगर निगम को इतने दिनों में 23 करोड़ रुपये वसूलने होंगे। लक्ष्य पूरा करने के लिए अब बड़े बकाएदार नगर निगम के निशाने पर हैं।
वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए शासन ने नगर निगम को 67 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने लक्ष्य निर्धारित किया है। मगर टैक्स की दरें पिछले साल की अपेक्षा आधी होने के चलते निगम टीम को पसीना आ रहा है। पिछले साल भी इतना ही लक्ष्य था, लेकिन सिर्फ 45 करोड़ की ही वसूली हो सकी थी, जिसमें 20 करोड़ रुपये बिजली बिल का समायोजन भी शामिल था। इस बार अब तक सिर्फ 24 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके हैं। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये के बिजली बिल का समायोजन होगा। इस तरह लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम को अभी 23 करोड़ रुपये और वसूलने होंगे। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया यह लक्ष्य पूरा करने के लिए अब बड़े बकाएदार नगर निगम के निशाने पर हैं, जिनकी संख्या करीब 300 है। इन पर सख्ती करके टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।