{"_id":"5c7c2c61bdec22739e2a6793","slug":"111551641697-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातें कुंभ से तुलना की और डोर-टू-डोर वाहन में ढो रहे बजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातें कुंभ से तुलना की और डोर-टू-डोर वाहन में ढो रहे बजरी
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. कुंभ की तर्ज पर सफाई चेन बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं क्योंकि आठ मार्च तक नगर विकास विभाग ने इसकी कार्य योजना मांगी है। वहीं, नगर निगम के डोर-टू-डोर वाहन कूड़ा उठाने के बजाय उनमें बजरी ढो कर उनके इरादों को पलीता लगा रहे हैं।
पिछले दिनों लखनऊ में हुई बैठक में कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई और नगर आयुक्त से आठ मार्च तक कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। क्योंकि इसको लेकर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसके बाद से ही नगर आयुक्त इसको लेकर प्लानिंग करने में जुटे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कुंभ में भी व्यवस्थाएं देखी थीं और उसी अनुभव के आधार पर वह शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। मगर निगम में डोर-टू-डोर सफाई का काम देख रही एजेंसियां उनके काम को पलीता लगा रही हैं। रविवार को स्वालेनगर में नगर निगम की टीम ने डोर-टू-डोर एजेंसी को कूड़ा उठाने के लिए दिए गए वाहन में बजरी ले जाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वाहन को किला गैराज में खड़ा करा लिया गया है। सोमवार को डोर-टू-डोर एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
कुंभ मॉडल
नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि कुंभ में कूड़ा उठाने के लिए चेन बनाई गई है। एक प्वाइंट से कूड़ा उठाकर डस्टबिन तक जाता है, वहां से उसे डलावघर तक पहुंचाते हैं और फिर उसे डंपिंग ग्राउंड ले जाया जाता है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इससे डंपिंग ग्राउंड पर वाहनों का जमावड़ा भी नहीं लगता और सारा काम आसानी से होता रहता है।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर एजेंसी को यह वाहन कूड़ा उठाने के लिए दिए गए हैं। जो वाहन रेत-बजरी ले जाते हुए पकड़ा गया है, उसके संचालक को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त